Breaking News

Weather Update: मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की ठंड लाएंगी।

 

यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं माहौल में हल्की ठंड लेकर आएंगी, लेकिन आसमान साफ रहेगा। सीएसए के मौसम विभाग का यह अनुमान है। समुद्र तल पर मौसमी गतिविधियां फिलहाल शांत रहेंगी। इससे मौसम में बहुत बदलाव के आसार नहीं हैं। गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ी तो माहौल में दिन की गर्माहट कम हो गई और पारा कुछ नीचे आ गया।

मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा है, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। अधिकतम तामपान 24 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तापमान

 

अधिकतम-24 डिग्री सेल्सियस

 

न्यूनतम-12.6 डिग्री सेल्सियस

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *