Breaking News

नरौरा बांध से छोड़े गए पानी से गंगा में बढ़ा उफान: जलस्तर में 50 सेमी की बढ़ोतरी, किसानों की फसलें संकट में; बाढ़ का पानी कई गांवों तक पहुंचा – फर्रुखाबाद समाचार

नरौरा बांध से 62,053 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर 50 सेंटीमीटर बढ़कर 136.60 मीटर तक पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी से तटवर्ती क्षेत्रों में स्थिति चिंताजनक हो गई है।

 

बाढ़ का पानी जोगराजपुर, रामपुर, नगरिया, जवाहर और उगरपुर जैसे कई गांवों तक पहुंच गया है। गंगा किनारे बसे गांवों के किसान अपनी खड़ी मक्का और मूंगफली की फसलों को लेकर चिंतित हैं। वे अपने परिवारों के लिए राशन जुटाने में जुट गए हैं।

कायमगंज तहसील क्षेत्र में स्थिति और भी गंभीर है। यहां माधवपुर में जमुनिया नगला जाने वाला संपर्क मार्ग जलमग्न हो गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। हालांकि बढ़ते जल स्तर को लेकर अधिकारी भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। सभी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली है।

 

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *