Breaking News

UP: 10 अपर पुलिस अधीक्षकों का हुआ स्थानांतरण,यूपी में 10 पीपीएस अफसरों के तबादले

 

डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को 10 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) का तबादला कर दिया। प्रयागराज में पीएसी की चौथी वाहिनी में तैनात उपसेनानायक प्रवीन सिंह चौहान को कुंभ मेला में एएसपी बनाया गया है। मेरठ के एएसपी क्राइम अमित कुमार को पीएसी प्रयागराज भेजा गया है।

 

गोरखपुर में विशेष सुरक्षा बल की दूसरी वाहिनी में तैनात अवनीश कुमार को मेरठ का एएसपी क्राइम बनाया गया है। जालौन के एएसपी असीम चौधरी को कुंभ मेला का एएसपी बनाया गया है। लखनऊ में विशेष सुरक्षा बल की पहली वाहिनी में तैनात प्रदीप कुमार वर्मा को जालौन भेजा गया है। गाजियाबाद में तैनात वीरेंद्र कुमार प्रथम को विशेष सुरक्षा बल, लखनऊ भेजा गया है।

पीटीएस, सुल्तानपुर में तैनात पीयूष कुमार सिंह को गाजियाबाद में तैनात किया गया है। मथुरा के एएसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा को उप्र पावर कॉर्पोरेशन मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में तैनात मनोज कुमार यादव को मथुरा का एएसपी ट्रैफिक बनाया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कृष्णकांत सरोज को बदायूं का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। वह वर्तमान एएसपी ग्रामीण राममोहन सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 

Check Also

ईरान-इजरायल तनाव के बीच तेलंगाना विधानसभा ने केंद्र से हस्तक्षेप और शांति की अपील की

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेलंगाना विधानसभा ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *