Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बलदेव में निकाली गई तिरंगा यात्रा: डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली रैली, गूंजे भारत माता की जय के नारे – मथुरा समाचार।

 

मथुरा के बलदेव में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। पुराना बस स्टैंड से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न संगठनों के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

 

रैली का मार्ग पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर पश्चिमी स्कूल, मिश्री बाजार, मोती बाजार और शिवरतन बाजार होते हुए मेला फील्ड में समाप्त हुआ। यात्रा में शामिल बाइक सवार और पैदल चल रहे युवाओं ने हाथों में तिरंगा थामा हुआ था।

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक मेरुकांत पांडेय और सुदीप बंसल ने कहा कि देश के नेतृत्व और सेना के शौर्य ने दुनिया को नए भारत की ताकत दिखा दी है। रैली के दौरान भारत माता की जय और अमर शहीदों की जय के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर सत्यपाल चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री मेरुकांत पांडेय, सुरेश भारद्वाज, नारायण पांडेय, अवधेश दुबे, देवी सिंह, दाऊ गोयल, नरेंद्र गोयल समेत कई गणमान्य लोग और सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।

 

Check Also

ईरान-इजरायल तनाव के बीच तेलंगाना विधानसभा ने केंद्र से हस्तक्षेप और शांति की अपील की

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेलंगाना विधानसभा ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *