Breaking News

“नवाबगंज DTC में सीएमओ का अचानक निरीक्षण, गैरहाजिर मिले 3 कर्मचारी, वेतन पर लगी रोक”

 

कानपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. हरी दत्त नेमी ने गुरुवार सुबह डीटीसी केंद्र नवाबगंज का औचक निरीक्षण कर लिया। सुबह करीब 9:30 बजे वो वहां पर पहुंच गए। सीएमओ को गाड़ी से उतरता देख सभी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

उपस्थिति रजिस्टर चेक किया

सीएमओ डॉ. नेमी अस्पताल परिसर में पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसके बाद एक एक कर अस्पताल के कर्मचारियों से बातचीत की। उनको मौके पर 3 लोग अनुपस्थित मिले। इन लोगों के बारे में पता किया तो कोई सही जवाब नहीं दे पाया।

ये लोग रहे अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान वार्ड बॉय एमेनुएल प्रेम चंद, एएनएम शशी अवस्थी, सीनियर नर्स सुमन यादव मौके से अनुपस्थित मिली। सीएमओ डॉ. नेमी ने इन लोगों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। आगे से समय पर केंद्र पर पहुंचने की हिदायत दी है। एएनएम स्टाफ नर्स

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *