Breaking News

राजस्व वसूली में लापरवाही पर सख्त रुख: जिलाधिकारी आलोक सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने पर दिया जोर – कानपुर देहात न्यूज़।

 

कानपुर देहात के जिलाधिकारी आलोक सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व वसूली के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आबकारी, वाणिज्य कर, परिवहन, विद्युत, वन, खनिज एवं बाट-माप विभागों की समीक्षा की। सभी विभागों को निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। तहसीलवार समीक्षा में खतौनी अद्यतन, वरासत और नामांतरण के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया।

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस, तहसील दिवस व सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी गई।

बैठक में ई-ऑफिस संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अब पत्रावलियां केवल ई-ऑफिस के माध्यम से भेजी जाएंगी। ई-डिस्टिक मैनेजर ने इससे जुड़ी तकनीकी जानकारी दी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, वित्त एवं राजस्व के अपर जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य, एआरटीओ प्रशांत कुमार, आईजी स्टाम्प, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी व राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

 

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *