Breaking News

मरीज माफिया पर सख्ती: BRD का DVR हुआ जब्त, अब होगी दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई

 

बीआरडी मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पतालों को मरीज बेचने के मामले की जांच शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पहली बार इस मामले में खुद आगे बढ़ते हुए कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया और उसकी डीबीआर व रिकार्डिंग को जब्त किया है। पुलिस की जांच में यह इलेक्ट्रानिक रिकार्ड महत्वपूर्ण साक्ष्य बनेगा।

बीआरडी में भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज का भरोसा दिलाकर दलालों ने तीन गंभीर मरीजों को निजी अस्पताल को बेच दिया था। इस मामले का खुलासा होने पर प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य महकमे ने भी अपने स्तर से जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने भी इस मामले की जांच के लिए अपने स्तर से प्रयास किए हैं।

प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार आर्या ने बताया कि कॉलेज गेट से लेकर वार्डों की गैलरी तक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। इस दौरान संदिग्ध दलाल का एक मरीज के परिजनों से बात करते और फिर दो कर्मचारियों से बात करने का फुटेज मिला।

Check Also

होली पर घर जाने वालों को सहूलियत, Northern Railway ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या

होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने लखनऊ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *