Breaking News

कुशीनगर के महापरिनिर्वाण स्तूप पर सुरक्षा संकट: 8 साल पुरानी लकड़ी की रेलिंग जर्जर हालत में, पर्यटकों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा – कसया न्यूज

कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्तूप की सुरक्षा के लिए 8 वर्ष पहले लगाई गई लकड़ी की रेलिंग जर्जर हो चुकी है।

 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह रेलिंग स्तूप की सुरक्षा और सौंदर्य को बनाए रखने के लिए लगवाई थी। इसका उद्देश्य पर्यटकों को स्तूप पर लिखने और नुकसान पहुंचाने से रोकना था। रखरखाव न होने से रेलिंग अब कभी भी गिर सकती है।

अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भिक्षु महेंद्र थेरो और भंते अशोक ने भापुस से तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। भापुस के उप अंचल कुशीनगर के संरक्षण सहायक शादाब खान ने समस्या को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलते ही रेलिंग की मरम्मत या नवीनीकरण शुरू कर दिया जाएगा।

सम्राट अशोक ने 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व में महापरिनिर्वाण स्तूप का निर्माण करवाया था। यह स्तूप कुशीनगर में है, जहां भगवान बुद्ध को महापरिनिर्वाण प्राप्त हुआ था। वर्तमान मंदिर का निर्माण 1956 में भारत सरकार ने करवाया। यह बुद्ध के महापरिनिर्वाण के 2500 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुआ। स्तूप बौद्ध धर्म के अनुयायियों का प्रमुख तीर्थ स्थल है।

 

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *