Breaking News

Royal Challengers Bengaluru ने Asha Bhosle को किया नमन, श्रद्धांजलि पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है, वहीं खेल जगत ने भी उन्हें अपने अंदाज़ में श्रद्धांजलि दी। आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया, जो तेजी से वायरल हो गया।

फ्रेंचाइजी ने आशा भोसले की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी आवाज अमर है और उनकी विरासत अनमोल है। टीम ने कहा कि उनका संगीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

बताया गया कि आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी की शिकायत थी, लेकिन हालत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।

परिवार के अनुसार, उनके अंतिम दर्शन 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रांडे’ में किए जा सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे Shivaji Park में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने लंबे और शानदार करियर में आशा भोसले ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्हें Padma VibhushanDadasaheb Phalke Award और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनकी आवाज और गीत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Check Also

कच्चे तेल की कीमतों को लेकर सपा सांसद का प्रश्न, वित्त मंत्री ने संसद में जवाबी स्पष्टीकरण दिया

लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान ने वैश्विक कच्चे तेल की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *