Breaking News

तिलहर में 550 ग्राम अफीम संग तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने बनखंडी पुल पर दबोचा, आरोपी ने कहा- बेरोजगारी में बना तस्कर

शाहजहांपुर में जैतीपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक तस्कर को 550 ग्राम अफीम, मोटरसाइकिल, फोन और नकदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रोहिद उर्फ एक्शन पुत्र कबीर उद्दीन निवासी ग्राम ढकनी, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली के रूप में हुई है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे यह अफीम मीरानपुर थाना क्षेत्र के गांव लाईखेड़ा निवासी इसरार पुत्र जुल्फिकार से मिली थी। साथ ही आधा माल फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया विक्रम निवासी ओमप्रकाश पुत्र मुरली का होना भी आरोपी ने स्वीकार किया।

उसने खुलासा किया कि बेरोजगारी के चलते वह अफीम बेचकर परिवार का खर्च चलाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *