Breaking News

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर सपा कार्यालय में आयोजन: धर्मशालाएं बनवाईं, सड़कें बनवाकर नेटवर्क तैयार किया और मंदिरों का निर्माण कराया – बिजनौर समाचार

बिजनौर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने की।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव डॉ. लाखन सिंह पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल शासक थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित के लिए धर्मशालाएं और पियाऊ बनवाए। साथ ही सड़कों का विस्तार किया और मंदिरों का निर्माण कराया।

जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने राजमाता को प्रेम और करुणा की मूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि राजमाता का मानना था कि ज्ञान ही शक्ति है। ज्ञान का प्रसार समाज को प्रगति की ओर ले जाता है।

कार्यक्रम में प्रभा चौधरी, मदन लाल सैनी, सतपाल सिंह, डॉ. रहमान और चौधरी दारा सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नैन सिंह पाल ने किया। जाकिर हुसैन ने कार्यकर्ताओं से अहिल्याबाई के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया।

 

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *