Breaking News

देहरादून जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खामी, विमान में मौजूद थे 150 से ज्यादा यात्री – लखनऊ समाचार

 

शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर देहरादून के लिए निर्धारित इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उड़ान से पहले ही अचानक तकनीकी दिक्कत आ गई। समस्या का पता चलते ही विमान को रनवे से हटाकर टैक्सीवे पर खड़ा कर दिया गया। इस दौरान विमान में मौजूद 150 से अधिक यात्रियों को फिलहाल यथास्थान सुरक्षित रोके रखा गया।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी समस्या का पता चलते ही पायलट ने विमान को उड़ान के लिए तैयार नहीं किया और तुरंत ग्राउंड स्टाफ को सूचित किया। इसके बाद इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची।

इंजीनियरों की टीम मौके पर

खराबी की सूचना मिलते ही इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और विमान की जांच शुरू कर दी। तकनीकी दिक्कत को दूर करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है। एयरलाइन के तकनीकी स्टाफ का कहना है कि समस्या ठीक होने के बाद ही विमान को उड़ान के लिए अनुमति दी जाएगी। और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *