Breaking News

Lucknow हवाई अड्डा: भड़के यात्रियों ने दो घंटे विमान में इंतजार करने के बाद निरस्त हुई फ्लाइट की वजह से हंगामा किया

 

अमौसी एयरपोर्ट से दोपहर दो बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट एआई 626 बुधवार को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सकी।

यात्रियों को करीब दो घंटे विमान में बिठाए रखने के बाद बताया गया कि उड़ान निरस्त की जा रही है। इससे यात्री आक्रोशित हो उठे। वह विमान से वापस डिपार्चर हॉल में लौटे तो एयरलाइंस के काउंटर पर हंगामा करने लगे।

इसके बाद एयरलाइंस ने सभी यात्रियों को दो दिन बाद यात्रा करने का विकल्प दिया। वहीं, कई यात्रियों को दूसरी कनेक्टिंग उड़ानों में समायोजित करवाया।

Check Also

Badaun में HPCL प्लांट को फिर से शुरू करने की कवायद, नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जारी

Badaun में दोहरे हत्याकांड के बाद बंद पड़ा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) प्लांट अब जल्द दोबारा शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *