Breaking News

कछौना पतसेनी नगर पंचायत ने पूरे किए 50 साल: टॉपर छात्रा ने केक काटकर किया जश्न, उसके नाम पर बनेगी सड़क; मॉडल नगर पंचायत बनाने का लिया गया संकल्प – हरदोई न्यूज़।

हरदोई की नगर पंचायत कछौना पतसेनी ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। इस मौके पर नगर की टॉपर छात्रा कोमल गुप्ता ने केक काटा। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने छात्रा की उपलब्धि को सम्मानित करते हुए उसके मोहल्ले की सड़क उसके नाम पर बनाने की घोषणा की।

 

नगर पंचायत की स्थापना 1975 में हुई थी। निर्वाचन प्रक्रिया 1995 से शुरू हुई। गोपी कृष्ण गुप्ता पहले अध्यक्ष बने। वर्तमान अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला 2023 से कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में नगर में कई विकास कार्य हुए। इनमें पेयजल व्यवस्था, जल निकासी, सड़क निर्माण, गौशाला और एमआरएफ सेंटर शामिल हैं। साथ ही अंत्येष्टि स्थल, पार्क, हाईमास्ट लाइट, सार्वजनिक शौचालय और तिरंगा चौक का निर्माण भी हुआ।

स्वर्ण जयंती समारोह में अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता और भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह मौजूद रहे। स्कूल-कॉलेज प्रबंधक, शिक्षक, पत्रकार और व्यापारी भी शामिल हुए। नगर अध्यक्ष ने कहा कि यह उत्सव पूर्व अध्यक्षों की मेहनत और नगरवासियों के सहयोग का प्रतीक है। कार्यक्रम में कछौना पतसेनी को मॉडल नगर पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया।

 

Check Also

दीपावली से पहले एसडीएम सदर ने पटाखा गोदामों का किया निरीक्षण: सुरक्षा मानकों की जांच कर दिए सख्त निर्देश – Lakhimpur-Kheri News

लखीमपुर खीरी। दीपावली पर्व से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *