Breaking News

पीलीभीत में बाघ ने दो लोगों पर किया हमला: महिला पर झपटा, पीठ पर गंभीर चोट; दोस्त को बचाने के लिए युवक ने दिखाई बहादुरी

 

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में टाइगरों का आतंक है। आज सुबह दो अलग अलग गांवों में टाइगरों ने अटैक किया है। एक गांव में घुसकर महिला पर झपट्टा मारा। उसे जबड़े में दबाकर ले जाने लगा। महिला के पीछे चल रहे भतीजे ने गांव में शोर मचाया तो लोगों ने ईंट और डंडे मारकर टाइगर के जबड़े से महिला को छुड़ाया। तब जाकर उनकी जान बच सकी। महिला की पीठ पर गहरा घाव हो गया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना सहजनिया गांव की है।

 

वहीं दूसरी घटना सहजनिया से 6 किमी दूर गांव बिथरा मडरिया में हुई है। यहां चारा लेने जा रहे एक युवक पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर उसका दोस्त बाघ से भिड़ गया। डंडे मारकर युवक को उसके जबड़े से छुड़ा लिया। इसके बाद बाद गांव के लोग डंडे लेकर पहुंचे और उसे खदेड़ दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूरिया इलाके में ही 14 जुलाई को टाइगर ने एक किसान पर हमला कर जान ले ली थी। उसके बाद से लगातार कई गांवों में टाइगर की मूवमेंट देखी जा रही है। डर के मारे लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। एहतियातन दोनों गांवों के स्कूलों में आज छुट्‌टी कर दी गई है।

अब पढ़िये पहली घटना

गांव फुलहर में किसान दयाराम की जान लेने वाले बाघ ने सहजनिया गांव निवासी मीना (50 वर्ष) पर हमला कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे की है। मीना खेत पर जा रही थीं, तभी गन्ने के खेत से निकले बाघ ने हमला कर उन्हें दबोच लिया और 20 मीटर तक खींच ले गया।

ग्रामीणों के शोर मचाने पर छोड़कर भाग गया। हमले से मीना गंभीर घायल हुई हैं। उनकी पीठ में गहरा घाव हुआ है। घायल अवस्था में उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

दोस्त को बचाने के लिए बाघ से भिड़ा युवक

दूसरी घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र के ही बिथरा मडरिया गांव में हुई है। गांव के रहने वाले रामकिशन का 20 वर्षीय पुत्र निलेश खेत पर चारा काटने गया था। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। निलेश के चीखने की आवाज सुनकर उनका पड़ोसी दोस्त हरिवंश मौके पर पहुंचा और टाइगर से भिड़ गया। उसने लाठी से टाइगर पर ताबड़तोड़ अटैक कर दिया। जिसके बाद टाइगर उसे छोड़कर जंगल में भाग गया। घायल नितेश का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि बीती 14 जुलाई को भी इसी टाइगर ने एक किसान को मार डाला था। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कई दिनों से इस इलाके में टाइगर की मौजूदगी देखी जा रही थी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वन विभाग से टाइगर को पकड़ने की मांग की जा रही है। डर के मारे कई गांवों के स्कूल बंद कर दिये गए हैं।

वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। आसपास के क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।

 

Check Also

गैर-आवासीय क्षेत्र में बने मकान से 50 परिवार संकट में: जौनपुर की साईं विहार कॉलोनी के लोगों ने डीएम से की गुहार, क्षेत्र को आवासीय घोषित करने की मांग – Jaunpur News

  जौनपुर के जगन्नाथ पट्टी जगदीशपुर स्थित साईं विहार कॉलोनी के निवासियों ने भू उपयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *