Breaking News

कौशांबी पुलिस लाइन का निरीक्षण: एसपी ने परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों से करवाई दौड़ – Kaushambi News

कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार सुबह 7 बजे पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया।

 

पुलिसकर्मियों को फिट रखने के लिए दौड़ करवाई गई। एसपी ने क्वाटर गार्द पर गार्द की सलामी ली। गार्द रूम का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने आरटीसी बैरकों का दौरा किया। पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। इनमें डीसीआर, डायल 112 कार्यालय, परिवहन शाखा और प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय शामिल हैं।

पुलिस बैरकों और निर्माणाधीन पुलिस आवास की भी जांच की। एसपी ने पुलिसकर्मियों के मेस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। सभी जगहों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *