Breaking News

फर्रुखाबाद में 68 स्वयं सहायता समूहों की 280 महिलाएं मिलकर बनाएंगी 37 हजार तिरंगे, 13 अगस्त तक पूरा करना है काम

 

फर्रुखाबाद के ग्राम नूरपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 37,000 तिरंगे बनाएंगी। अभिमान प्रेरणा संकुल समिति ने इस कार्य की जिम्मेदारी ली है।

 

समिति की अध्यक्ष श्रद्धा दुबे ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर झंडा निर्माण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महिलाएं 15 अगस्त की तैयारियों में जुटी हैं। निर्माण कार्य के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।

सुमन को ग्राम गढ़िया, रेखा को नगला खैरवंद, कंचन राजपूत को कुइयाबूट और अनीता मौर्या को धारमपुर का प्रभार दिया गया है। समिति कार्यालय ढिलाबल पर रंजना, अर्चना, लक्ष्मी, अनीता, गीता, आरती, नीलम और पिंकी को कार्य का संचालक बनाया गया है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 68 समूहों की 280 से अधिक महिलाएं तिरंगा बना रही हैं। उपायुक्त स्वत: रोजगार जितेंद्र के अनुसार, प्रशासन ने समूहों को सात लाख झंडे बनाने का लक्ष्य दिया है। झंडे 13 अगस्त तक तैयार करने हैं।

तिरंगे तीन अलग-अलग आकार में बनाए जाएंगे। इनके निर्माण में कॉटन या पॉलिस्टर कपड़े का प्रयोग किया जाएगा। एनआरएलएम की ओर से समूहों को कपड़ा उपलब्ध कराया गया है। सभी ब्लॉक मिशन मैनेजर को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। वे रोजाना रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं।

 

Check Also

दीपावली से पहले एसडीएम सदर ने पटाखा गोदामों का किया निरीक्षण: सुरक्षा मानकों की जांच कर दिए सख्त निर्देश – Lakhimpur-Kheri News

लखीमपुर खीरी। दीपावली पर्व से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *