Breaking News

संभल में मौसम का असर, गेहूं-सरसों को नुकसान, तापमान 35 डिग्री के पार

संभल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह का मौसम सामान्य रहा, लेकिन दोपहर बाद जिले में बादल छाने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 169 दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान आज 16 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले आठ दिनों की तुलना में आज तापमान में बढ़ोतरी हुई है, हालांकि एक महीने पहले की तुलना में यह आठ डिग्री कम है। गुरुवार सुबह 8 बजे संभल का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो पिछले आठ दिनों की तुलना में पांच डिग्री अधिक है।

बेमौसम हुई बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल विशेष रूप से प्रभावित हुई है। वहीं, संभल जिले में बची हुई लगभग 40 प्रतिशत सरसों और 20 प्रतिशत आलू की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। किसान धर्मपाल ने बताया कि उनकी पांच बीघा गेहूं की फसल बारिश के कारण खराब हो गई है और अब प्रति बीघा केवल एक कुंतल गेहूं मिलने की संभावना है।

मौसम में आए इस बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी दिख रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सुबह और शाम चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण दोपहिया वाहन चालकों और खेतों में काम करने वाले किसानों को परेशानी हो रही है।

परिवहन व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली पांच ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। हालांकि, बदलते मौसम के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है।

व्यापारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मौसम सामान्य होने के साथ ही बाजार में शादी के सीजन और रामनवमी के त्योहार की रौनक बढ़ रही है। इसके पहले ईद की खरीदारी भी बाजार में जोरों पर रही।

Check Also

मां शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि शुरू, औरैया के मंदिरों में भारी भीड़

औरैया में गुरुवार को पावन चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। चैत्र मास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *