Breaking News

अपराध न्यूज। यूपी में एक पड़ोसी ने बच्ची को बेच नहीं पाया तो उसकी उसकी हत्या कर दी।

 

यूपी क्राइम, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश समाचार, उत्तर प्रदेश पुलिस, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी पुलिस, मधुबनी पुलिस, एसपी सुशील कुमार

स्रोतः एएनआई

मधुबनी: उत्तर प्रदेश के मधुबनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आठ साल की एक बच्ची का उसके पड़ोसी ने अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी. लड़की के लापता होने की शिकायत उसके परिजनों ने नजदीकी थाने जयनगर में दर्ज करायी थी. शनिवार की रात बच्ची का शव बरामद किया गया. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई थी
परिजनों ने नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की आशंका भी जताई थी. जानकारी के मुताबिक बच्ची को आखिरी बार उसके पड़ोसी सुशील के साथ देखा गया था. तभी से वह लापता थी. पुलिस ने सुशील को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी सुशील ने बताया कि उसने पहले बच्ची को बेचने की कोशिश की, जब सफल नहीं हुआ तो उसकी हत्या कर दी.

बच्चे को आखिरी बार एक पड़ोसी के साथ देखा गया था
नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले पर मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने कहा कि 8 साल की बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी. जांच में पता चला कि बच्ची को आखिरी बार पड़ोसी सुशील के साथ देखा गया था। हिरासत में लेने के बाद सुशील से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पहले उसने लड़की को बेचने की कोशिश की और जब सफल नहीं हुआ तो उसकी हत्या कर दी. लड़की का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, उसके बाद रेप की पुष्टि होगी. इसमें एक और ओम झा को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी बच्ची को क्यों बेचना चाहता था? इसके पीछे क्या कारण था? आरोपी ने बच्ची की हत्या क्यों की? फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं.

 

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *