Breaking News

एपस्टीन कनेक्शन पर शिकंजा, किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

ब्रिटेन में पुलिस ने किंग चार्ल्स-III के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को पद के दुरुपयोग के संदेह में गिरफ्तार किया है। उनका नाम हाल ही में अमेरिकी एपस्टीन फाइल्स में सामने आया है। अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के दस्तावेजों में उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं। उन्हें 2025 में FBI द्वारा जारी 11 जाने-माने लोगों की लिस्ट में भी शामिल किया गया था।


एंड्रयू माउंटबेटन पर आरोप

  • FBI की ब्रीफिंग में कहा गया कि एंड्रयू एपस्टीन नेटवर्क से जुड़े रहे।

  • एक महिला ने दावा किया कि एपस्टीन की सहयोगी घिसलैन मैक्सवेल के साथ एंड्रयू की दोस्ती की वजह से उसे यौन अपराध से जुड़े काम करने के लिए कहा गया।

  • आरोप है कि एंड्रयू एपस्टीन के प्राइवेट जेट में यात्रा करते थे।

  • एक और दावा किया गया कि उन्हें एपस्टीन के कैरिबियन आइलैंड लिटिल सेंट जेम्स पर एक महिला के साथ डांस करते देखा गया।

  • एक दस्तावेज में कहा गया कि स्टीव स्कली ने एंड्रयू को उस आइलैंड पर एक लड़की के साथ यौन संबंध बनाते देखा। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि के लिए कोई ठोस सबूत नहीं पेश किए गए।


एपस्टीन फाइल्स में और कौन शामिल

FBI की लिस्ट में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम हैं। इनमें शामिल हैं:

  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बिल क्लिंटन

  • फिल्म प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन

  • फाइनेंसर लियोन ब्लैक

  • रिटेल अरबपति लेस वेक्सनर

कई लोगों ने इन आरोपों से इनकार किया है।


एपस्टीन फाइल्स क्या हैं?

एपस्टीन फाइल्स लाखों दस्तावेजों, इमेज, वीडियो और ईमेल का संग्रह हैं। इसमें अमेरिकी फाइनेंसर और चाइल्ड अब्यूज़ में दोषी जेफरी एपस्टीन की गतिविधियों का खुलासा है। फाइल्स में सार्वजनिक हस्तियों, राजनेताओं और अन्य मशहूर हस्तियों के नाम भी शामिल हैं। यह दस्तावेज अमेरिकी न्याय विभाग ने कानून के तहत जारी किए हैं।

Check Also

वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या का बड़ा खुलासा, बोले – जसप्रीत बुमराह भारत की अनमोल राष्ट्रीय धरोहर हैं

भारतीय टीम के कप्तान Suryakumar Yadav ने तीसरा ICC Men’s T20 World Cup खिताब जीतने के बाद तेज गेंदबाज Jasprit …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *