Breaking News

लोकसभा इलेक्शन: बरेली के दो गांवों में रास्ते को लेकर संघर्ष, पोलिंग बूथ पर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया

बरेली लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटों में सिर्फ 11.59 प्रतिशत मतदान हो सका। इसकी एक वजह यह भी रही कि मतदान के दिन सड़क के लिए ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में तो तनातनी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को संभाला।

दरअसल, शहर विधानसभा क्षेत्र में गोकुलपुर, गौंटिया व गरगइया का संयुक्त मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय परसाखेड़ा प्रथम बनाया गया है। यहां करीब 750 वोट हैं। पड़ोसी गांव परसाखेड़ा गौंटिया के करीब 100 वोट भी यहीं पड़ते हैं। गोकुलपुर के इन गांवों में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। अभी तक लोग भाजपा नेता अनिल शर्मा के भट्ठे से होकर निकलते रहे हैं।

 

Check Also

दीपावली से पहले एसडीएम सदर ने पटाखा गोदामों का किया निरीक्षण: सुरक्षा मानकों की जांच कर दिए सख्त निर्देश – Lakhimpur-Kheri News

लखीमपुर खीरी। दीपावली पर्व से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *