Breaking News

संक्रमण मामले में बड़ा कदम, न्यू राजेश हाइटेक हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

गोरखपुर के सिकरीगंज स्थित न्यू राजेश हाइटेक हास्पिटल में मरीजों की आंखों के ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है। मजिस्ट्रियल जांच में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) और उपकरणों में बैक्टीरियल इंफेक्शन पाया गया।

जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हुई जांच में अस्पताल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा और स्टरलाइजेशन के नियमों की अनदेखी सामने आई। अब अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके पहले सीएमओ अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी करेंगे, जिसमें आरोपों के बारे में जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

मामला क्या है

  • फरवरी की पहली और दूसरी तारीख को अस्पताल में नेत्र शिविर आयोजित किया गया।

  • इस दो दिन के शिविर में 30 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया।

  • ऑपरेशन के बाद 18 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन पाया गया।

  • गंभीर हालात में 9 मरीजों की आंख निकालनी पड़ी, जबकि 9 और लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई। इनमें से एक मरीज की रोशनी वापस आई।

  • प्रभावित मरीजों का इलाज उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में चल रहा है।

जांच और कार्रवाई

  • स्वास्थ्य विभाग ने ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया था, जबकि बाकी अस्पताल खुला था।

  • जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में मजिस्ट्रियल जांच समिति का गठन किया, जिसने विस्तृत जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी।

  • रिपोर्ट में ओटी और उपकरणों में संक्रमण पाया गया।

अब सीएमओ अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी करेंगे और आरोपों का जवाब मांगेगे। जवाब संतोषजनक न होने पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

Check Also

मुजफ्फरनगर में भारत की जीत पर उत्सव, शिव चौक पर तिरंगा फहराने के साथ मनाई गई खुशी

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर 61 रन की जीत के बाद पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *