लखनऊ में सोमवार से विधानसभा के प्रथम सत्र-2025 शुरू होगा। जिसके चलते उत्तरप्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित कई लोगों विधानसभा में आवागमन होगा। जिसके चलते सोमवार से कार्यक्रम की समाप्ति तक कई रास्तों पर डायवर्सन रहेगा।
.
इन रास्तों के करें इस्तेमाल
1. बंदरियाबाग चौराहे से ट्रैफिक राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
2. डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की तरफ ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
3. रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की तरफ ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
4. संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की तरफ नहीं आ सकेगी। यह बसे बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगी।
5. केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की तरफ नहीं आ सकेगी। यह बस लोको चौराहा, कैंट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगी।
6. गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की तरफ नहीं जा सकेंगी। यह बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगे।
7. सिकन्दरबाग चौराहे से हजरतगंज/विधानसभा जाने वाला ट्रैफिक हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। ये ट्रैफिक सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेगा।
8. परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की तरफ ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गॉधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
9. डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ ट्रैफिक नहीं आ जा सकेगा। ये ट्रैफिक हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
नोट- इमरजेंसी में प्रतिबन्धित रास्तों पर भी एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।