Breaking News

जौनपुर में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, बंदोबस्त अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर बार एसोसिएशन ने उठाई आवाज

 

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। घनश्याम सिंह ने बताया कि जनपद में दो बंदोबस्त अधिकारी कार्यरत हैं।

 

एक कैम्प बंदोबस्त अधिकारी हैं जो दो दिन जौनपुर और शेष दिन वाराणसी में बैठते हैं। डीडीसी/चकबंदी आयुक्त ने उन्हें स्थायी प्रशासनिक अधिकारी बना दिया है। अध्यक्ष ने कहा कि जब अधिकारियों को दो तहसीलों का कार्यभार दिया गया है, तो उन्हें हफ्ते भर काम करना चाहिए।

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।

डीएम पर सुनवाई न करने का आरोप बार एसोसिएशन जिलाधिकारी के माध्यम से चकबंदी उपायुक्त को पत्र भेजना चाहती है। उनकी मांग है कि कैम्प बंदोबस्त अधिकारी से कैम्प का काम और स्थायी प्रशासनिक अधिकारी से प्रशासनिक कार्य कराया जाए। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। इसी कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।

 

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *