Breaking News

बुलंदशहर की मालागढ़ ग्राम पंचायत में प्रधान पर सरकारी धन परिवार के खातों में ट्रांसफर करने का आरोप, डीएम ने अधिकार सीज किए।

बुलंदशहर की मालागढ़ ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान जगजीवन सैनी पर विकास कार्यों की राशि का दुरुपयोग कर उसे अपने और परिजनों के खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है।

प्रधान ने स्टेबलाइजर के नाम पर 12,800 रुपये अपने खाते में और सफाई कार्य के नाम पर 1,17,900 रुपये भाई व भतीजे के खाते में भेजे। ई-रिक्शा चालक के नाम पर 1,19,000 रुपये निकाले गए। जांच में पाया गया कि 15वें वित्त आयोग में इस तरह के मानदेय का कोई प्रावधान नहीं है।

तालाब सफाई के नाम पर 3,43,596 रुपये का भुगतान किया गया, जो सही पाया गया। प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने प्रधान को नोटिस दिया, लेकिन जवाब संतोषजनक न मिलने पर उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए।

Check Also

मध्य पूर्व तनाव के बीच राहत के संकेत, Strait of Hormuz को लेकर समझौते की चर्चाएं तेज

मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव के बीच United States और Iran के बीच संभावित समझौते की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *