Breaking News

कानपुर जोन पुलिस एथलेटिक्स में शानदार सफलता: इटावा की पुरुष टीम और कानपुर नगर की महिला टीम ने चल वैजयंती ट्रॉफी पर जमाया कब्जा – फर्रुखाबाद समाचार

 

फर्रुखाबाद पुलिस लाइन मैदान में आयोजित 29वीं अंतर्जनपदीय कानपुर जोन पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में इटावा और महिला वर्ग में कानपुर नगर ने चल वैजयंती ट्रॉफी जीती।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 अप्रैल को हुआ था। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, ललितपुर और जालौन की टीमों के 138 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

पुरुष वर्ग में इटावा के खिलाड़ियों ने 109 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में कानपुर नगर की टीम ने 99 अंक प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

एसपी डॉक्टर संजय कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक मंडल में संजीव कटिहार, अरुण यादव, कुलदीप यादव, विमलेश कुमार, चेतना कुमारी और अभिषेक शक शामिल रहे। इन सभी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।

 

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *