Breaking News

वाराणसी कैंट स्टेशन के कूड़ाघर में आग से मचा हड़कंप: रेलवे फायर ब्रिगेड और GRP-RPF की टीम मौके पर पहुंची, चिंगारी से भड़की आग

 

वाराणसी कैंट स्टेशन बिल्डिंग के पीछे हिस्से में बनाए गए डंपिंग यार्ड में बुधवार रात अचानक आग लग गई। किसी चिंगारी से शुरू हुई आग भड़ककर विकराल हो गई। डंपिंग एरिया से गुजरने वाले एक युवक ने स्टेशन पर पुलिस को आग लगने की सूचना दी।

.

जानकारी के बाद सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने आग लगने वाले डंपिंग यार्ड की ओर दौड़ लगा दी। इसके बाद आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कालोनी के पाइप से पुलिस कर्मी आग बुझाने में जुट गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस आग में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया गया कि केवल कूड़ा और कचरा ही जलकर राख हो गया। हालांकि पुलिस टीम आग के कारणों की जांच करेगी।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *