Breaking News

झांसी मेडिकल कॉलेज में अग्निकांड के बाद आगरा में छापेमारी: 5 अस्पतालों में क्षमता से दोगुने बेड पाए गए, 9 में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी – आगरा समाचार।

 

इस हॉस्पिटल में भी टीम को डॉक्टर नहीं मिले थे

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने झांसी अग्निकांड के बाद अस्पतालों, क्लीनिक, पैथोलॉजी पर छापेमारी की। इनमें से 9 अस्पतालों पर डॉक्टर्स नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग ऐसे सभी अस्पतालों की लिस्ट तैयार कर रहा है। इस लिस्ट को IMA को सौंपा जाएगा।

.

झांसी मेडिकल कॉलेज के अग्निकांड हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के साथ मिलकर छापेमारी शुरू की थी। नौ अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिले। नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र लवानियां का कहना है कि अस्पतालों में मरीज भर्ती हैं, लेकिन किसी को नहीं पता कि उनका इलाज कौन सा डॉक्टर कर रहा है। मरीजों की फाइलों पर भी इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम नहीं है।

इन अस्पतालों में नहीं थे डॉक्टर

  • जेपी हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना कॉलोनी
  • महादेव हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना कॉलोनी
  • लोकहितम हॉस्पिटल,ट्रांस यमुना कॉलोनी
  • शिवशक्ति हॉस्पिटल,ट्रांस यमुना कॉलोनी
  • आकाश हॉस्पिटल,ट्रांस यमुना कॉलोनी
  • ग्लोबल हॉस्पिटल,ट्रांस यमुना कॉलोनी
  • ओम अशोका हॉस्पिटल, कमलानगर
  • भाटिया क्रिटिकल केयर यूनिट,कमलानगर
  • ह्रदयम हॉस्पिटल, कमलानगर

अस्पतालों में मिली कई कमियां छापेमारी को गई टीम को अस्पतालों में डॉक्टर तो मिले ही नहीं, इसके अलावा 5 अस्पतालों में स्वीकृत से ज्यादा बेड थे। इन अस्पतालों में दोगुने बेड पाए गए। दो अवैध पैथोलॉजी भी मिलीं। सभी की लिस्ट आईएमए को दी जाएगी। डॉ. लवानियां का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। जिन अस्पतालों में फायर एनओसी नहीं मिल रही है, उन्हें नोटिस के साथ ह समय भी दिया जा रहा है।

Check Also

हैदराबाद में पुलिस ने पकड़ा 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट, आरोपी 21 साल का

हैदराबाद के खैरताबाद इलाके में पुलिस ने बुधवार को एक घर में चल रही अवैध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *